झारखंड : बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। बीते कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम को सुहाना होता देख रांची के लोगों में खुशी देखी गई। लगातार कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्र में लोग गर्मी से परेशान से काफी परेशान रहे हैं। गर्म हवा और सूर्य की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। 2 मई को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। 3 मई को सुबह के समय मौसम साफ रहेगा। दोपहर के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 5 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है। चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिल गयी है। राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। राजमहल, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। 24 घंटे में राजमहल में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में भी शाम को हल्की बूंदा-बांदी हुई। दोपहर में रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार था, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 5 मई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज : जमशेदपुर में भी अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार मौसम का मिजाज पांच मई तक बदला रहेगा। राज्य के पूर्वी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान भी गिर सकता है। बता दें, बीते 2 दिनों में झारखंड के जिन जिलों में बारिश हुई है वहां तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse