एबीएन सोशल डेस्क। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनियाभर के खगोल प्रेमियों को आज (30 अप्रैल) आंशिक सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उस वक्त भारत में रात होने के कारण देश में साल का यह पहला ग्रहण नजर नहीं आएगा। उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, भारतीय मानक समय के मुताबिक आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल और 1 मई के बीच रात 12 बजकर 15 मिनट और तीन सेकंड पर होगी और यह रात दो बजकर 11 मिनट व दो सेकंड पर अपने चरम पर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण के चरम पर सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि पृथ्वीवासियों को सौरमंडल का मुखिया सूर्य 63.9 प्रतिशत ढंका नजर आएगा। श्री गुप्त ने बताया कि आंशिक सूर्यग्रहण भारतीय मानक समय के मुताबिक एक मई को तड़के चार बजकर सात मिनट व पांच सेकंड पर खत्म होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह अद्भुत खगोलीय घटना दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग, आंतरिक उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अटलांटिक महासागर क्षेत्र में देखी जा सकेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse