टीम एबीएन, रांची। अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में झारखंड की सात महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें गोलकीपर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन जमशेदपुर में किया गया है। इसमें झारखंड की सात बेटियों को चुना गया है। 23 अप्रैल से 31 मई तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का शिविर लगाया जाएगा। विभिन्न खेल के साथ-साथ झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा अब फुटबॉल में भी देखने को मिल रहा है। झारखंड के सात महिला फुटबॉलर्स ने अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में अपनी अपनी जगह पक्की की है। झारखंड की गोलकीपर अंजलि मुंडा, डिफेंडर सलिना कुमारी, सुधा अंकिता कीर्ति, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, अनिता कुमा री और मिडफील्डर नीतू लिंडा को अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप टीम के लिए चुना गया है। 23 अप्रैल से 31 मई तक जमशेदपुर में टीम का प्रशिक्षण चलेगा। आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse