टीम एबीएन, बोकारो। जिले के बेरमो स्थित सीसीएल कथारा एरिया के जरंगडीह कोलियरी के पांच नंबर बंद खदान में शनिवार को चाल धंस गया। चाल धंसने से कई लोहा चोरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक लोगों के दबे होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। सीसीएल के जरंगडीह खदान में चाल धंसा है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इसकी सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस घटनास्थल पर आशंकाओं के आधार पर जांच कर रही है। सीसीएल का जरंगडीह कोलियरी का पांच नंबर भूमिगत खदान पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ा है। खदान के अंदर अवैध खनन रोकने के लिए बड़े-बड़े लोहे के एंगल लगे हैं, जिसे चोर काटकर ले जा रहे थे। ऐसी सूचना थी कि लोहा चोरों द्वारा वर्षो से बंद पड़े खदान से लोहा काटने के क्रम में चाल धंसा और कई लोग उसके अंदर दब गए। खदान बंद होने के कारण लोहा चोर उसमें लगे लोहे को काटकर ले जाने की कोशिश में थे। इस हादसे में कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं। इसी सूचना पर पुलिस बंद खदान में जांच पड़ताल कर रही है, अभी तक किसी के दबे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है, रेस्क्यू टीम के आने के बाद जांच से पता पाएगा। पिछले कई दिनों से प्रदेश के जिलों से भू धंसान और खदान धंसने की लगातार खबरें आ रही हैं। शनिवार को बोकारो में भी बंद खदान में चाल धंसा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse