रांची : नामकुम में जमीन कारोबारी को गोली मार फरार हुए अपराधी

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है, जहां घाघरा पुल के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी। जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है। वह गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, रांची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार विजय उर्फ मुन्ना सिंह नाम का जमीन कारोबारी घाघरा होते हुए नामकुम जा रहा था। इसी दौरान घाघरा पुल से थोड़ा आगे बढ़ने पर एक निर्माणाधीन स्कूल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वही मामले की जानकारी मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंचा और घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। फिलहाल, रांची के एक निजी अस्पताल में विजय सिंह का इलाज चल रहा है। पूरे मामले को लेकर नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। लेकिन, अभी तक किसी ने भी गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एक व्यक्ति घायल जरूर हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार गोलीबारी नामकुम थाना क्षेत्र में हुई है या कहीं और इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, घायल विजय सिंह का इलाज किया जा रहा है, उसके होश में आने के बाद पुलिस घटना के बारे में उससे जानकारी लेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse