युवा सद्भावना मंच में गांव से शहर तक के 18 वर्ष से ऊपर के युवा करेंगे कार्य : उपायुक्त

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, उप विकास आयुक्त गरिमा सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दिनों हिरही, लोहरदगा की घटना पर विधि सम्मत कार्रवाई चल रही है। हम सभी के सहयोग से समाज के और गहराई में जाकर सद्भावपूर्ण वातावरण निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज युवा सद्भावना मंच लांच किया जा रहा है। जिससे युवाओ के बीच संवादहीनता को दूर किया जा सके। संवादहीनता के कारण जीवन में वे क्या फेश कर रहे है। उसकी पहचान की जा सके।लोग संवादहीनता का फायदा उठाकर उन्हें भड़काने की कोशिश न कर पाएं।उपायुक्त ने कहा कि 15-18 वर्ष तक के युवक सिर्फ शिक्षा में ध्यान दें।18 वर्ष से ऊपर के युवाओ से मंच के माध्यम से विभिन्न विषयों/ कार्यक्रमों में भागीदार बनाने हेतु मुहल्ला, गांव से शहर तक के युवाओं को जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है।यह जिले के वरीय पदाधिकारियो की टीम यथा उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परिवहन पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी आदि द्वारा निगरानी की जाएगी।जो गतिविधियां संचालित होंगी । जिनके विषय निम्नलिखित हैं:- 1. सांप्रदायिक सद्भाव का निर्माण और मूल्यों /नैतिकता को विकसित करना 2. शैक्षिक (मानसिक और शारीरिक विकास) करना। 3. कैरियर परामर्श और उत्पादक रोजगार से संबंधित 4. नागरिक और प्रशासन की भागीदारी बढ़ाना। रोजगार पहल के अंतर्गत : 1. कैरियर परामर्श जिसमे सिविल सेवा, तकनीकी सेवा, प्रशिक्षण, व्यावसायिक रोजगार , खेलकूद आदि पर अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा प्रदान करना। 2.श्रम नियोजन विभाग की योजनाएं 3. निजी भागीदारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाना। 4.मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना । 5.सेना /पुलिस में प्रवेश हेतु प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक की पहल पर की जाएगी। 6. निजी भागीदारी को काम पर रखने के लिए प्रोत्साहित करना। शैक्षिक पहल के अंतर्गत : 1. प्रतियोगी परीक्षा हेतु कोचिंग 2. समूह चर्चा /वाद विवाद 3. राष्ट्रीय कैडेट कोर और समान गतिविधि के कार्यक्रम। 4. प्रासंगिक मुद्दों पर अतिथि वक्ता राज्य या बाहर से बुलाकर अनुभवों से अवगत कराना। 5. स्थानीय क्षेत्र की यात्रा भ्रमण। सामुदायिक जुड़ाव बढ़ाने के लिए पाठ्येतर गतिविधियां : 1.मैराथन (जर्सी /जूते /टोपी)। 2.साइकिलिंग। 3. थीम आधारित संगीत कार्यक्रम। 4. प्रशिक्षकों द्वारा खेल प्रशिक्षण (पुलिस)। 5. मूवी स्क्रीनिंग/ संगीत कार्यक्रम। 6.फुटबॉल /हॉकी मैच 7. सेवानिवृत सीआरपीएफ अन्य द्वारा शारीरिक फिटनेस की जानकारी। 8. सरकारी योजनाएं/ सहायता से संबंधित शिविर आदि। प्रशासन के साथ सक्रिय भागीदारी : नागरिक- प्रशासन भागीदारी के अंतर्गत नागरिक रक्षा स्वयंसेवक युवाओं को त्योहारों जैसे सामुदायिक गतिविधियों के प्रबंधन में शामिल करना। माता शांति समिति प्रत्येक गांव /पंचायत की माताओं को शांति रक्षक के रूप में शामिल करना और कम से कम थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में भाग लेना। पहल में इन्हें भी भागीदार बनाया जाएगा : एनजीओ/ एनसीसी/ एनवाईके /एनएसएस, स्थानीय सरकारी निकाय, कॉर्पोरेट/ बैंक, शिक्षाविद, शिक्षक /सेवानिवृत, सेवा निवृत सरकारी सेवक/खिलाड़ी, पुलिस /सीआरपीएफ, सिविल अधिकारी आदि हैं। जिले के विज्ञान भवन में चल रहे कैरियर परामर्श को विस्तारित की जाएगी, जिसमें अनुभवी जिला स्तरीय पदाधिकारी अपनी परामर्श देंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही जिले में खेल टूर्नामेंट शुरू करने की योजना पर पहल की जा रही है। समाज में एक दूसरे के साथ परस्पर संबंध रहने पर सामाजिक कुरीतियों को कम करने में सहयोग होता है।पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि युवा प्लेटफॉर्म का उपयोग कर आगे बढ़ें। माता-पिता भी सहयोग करें। युवा सद्भावना मंच से जुड़कर मंच को लाभकारी बनाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse