टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में सत्र 2021 - 22 के 12वीं कक्षा के छात्रों को 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा विदाई दी गई। मौके पर अपने संबोधन में विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने छात्रों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सदैव अनुशाशित एवं स्वस्थ जीवनशैली का अनुपालन करते हुए लगातार जीवन पथ पर प्रगति करते रहने की प्रेरणा दी। कहा कि सफल व्यक्ति के साथ-साथ आदर्श व्यक्ति बनने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आपको अपने जीवन में बहुत सी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा मगर आपको उनसे घबराना नहीं बल्कि और मजबूत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते जाना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बेरोजगारी कोई समस्या नहीं है। परंतु उपलब्ध रोजगार को प्राप्त करने के लिए जरूरी कुशलता का न होना एक सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ व्यक्तित्व विकास के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दें। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ग द्वादश की छात्रा खुशी कुमारी को मिस ग्रिजली एवं हर्ष कुमार को मिस्टर ग्रिजली के खिताब से नवाजा गया। वहीं मोहम्मद इजराइल को सर्वाधिक अनुषासित छात्र एवं अंजलि सिंह को सर्वाधिक अनुशासित छात्रा के रूप में पुरस्कृत किया गया। आदित्य अरुण एवं सुदीक्षा कंधवे को वेस्ट ड्रेस के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12वीं के छात्र हर्ष कुमार, खुशी कुमारी, आदित्य अरुण, विषम कुमार, अंश, कृष्णा पंडित ने कहा कि यहां के शिक्षकों से मिला मार्ग दर्शन हमें जीवन भर याद रहेगा। मौके पर संयोजक जीतेंद्र कुमार चौधरी, शिक्षक कामरान खान, नागेन्द्र कुमार सिंह, रतन कुमार मिश्रा, नागेंद्र कुमार, स्वागता चक्रवर्ती, सुधांशु कुमार, अमित दास, दीपक पांडेय सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन कक्षा ग्यारवीं की छात्रा आस्था गौरव एवं तनीषा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक पंकज उपाध्याय ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse