एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज पुलिस पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है। रोहित शेट्टी ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस आफिसर के किरदार में दिख रहे हैं। पोस्टर में सिद्धार्थ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पीठ दिख रही हैं, जिसमें वह अपने दोनों हाथ बांधे हुए खड़े हैं और उन्हें काला चश्मा भी पहना हुआ है। उनके सामने पुलिस की काफी सारी गाड़ियां भी मौजूद हैं। इस पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में यह बताया कि 20 अप्रैल को वह कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं। कैप्शन में लिखा है, एक्शन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रोहित शेट्टी की यह एक्शन पैड वेब सीरीज अमेजन प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज का निर्देशन सुशवंत प्रकाश करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse