कोडरमा रेलवे स्टेशन से कटा 9.14 लाख का टिकट, प्राप्त हुआ 11 करोड़ का राजस्व

 

टीम एबीएन, कोडरमा। धनबाद रेल मंडल कमाउ पुत्र के रूप में विख्यात है। लोडिंग के क्षेत्र में पुरे देश में इस रेल मंडल की तुती बोलती है। वहीं नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्सन के अंतर्गत एवं धनबाद रेल मंडल में धनबाद जक्शन के बाद कोडरमा स्टेशन टिकट की बिक्री में द्वितीय स्थान पर रहता है। कोरोना काल की समाप्ति के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोडरमा स्टेशन के सीटीआई अरविन्द कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि 2020-21 में जनरल टिकट की बिक्री बंद थी और रिजर्वेशन कराकर यात्री सामान्य डिब्बे में भी यात्रा कर रहे थे। कोविड 19 के वजह से 2020-21 सत्र में 67 हजार 345 यात्रियों ने देश भर के विभिन्न स्थलों के लिए कोडरमा स्टेशन से यात्रा की और इसमें 2 करोड 3 लाख 65 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं 1 अप्रैल 21 से 31 मार्च 22 तक जनरल और रिजर्वेशन में 9 लाख 14 हजार 250 यात्री टिकट कटाये इससे 10 करोड 94 लाख 57 हजार 140 रूपये प्राप्त हुआ। इसमें पीआरएस (रिजर्वेशन ) के जरिये 2 लाख 24 हजार 360 यात्रियों से 8 करोड 61 लाख 62 हजार 390 रूपये की प्राप्ति हुई। जबकि जनरल टिकट 6 लाख 89 हजार 620 यात्रियों में सफर किया। इनसे 2 करोड 33 लाख 34 हजार 750 रूपये की प्राप्ति हुई। वहीं पहाडपुर स्टेशन से 2021-22 के लिए 37 हजार 540 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया इससे 1 करोड 59 लाख 59 हजार 225 रूपये की प्राप्ति हुई। कोडरमा रेलवे स्टेशन से 1340 क्विबंटल पार्सल के जरिये माल भेजा गया। जिससे 4 लाख 37 हजार 265 रूपये प्राप्त हुआ। वहीं कोडरमा स्टेशन में डीजिटल इंडिया के तहत 3 मशीन लगायीग गई है जिसके जरिये यात्री काउन्टर के वजह एटीपी मशीन से टिकट कटा सकते है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse