टीम एबीएन, रांची। बीआइटी लालपुर की प्रबंधन (मैनेजमेंट) की द्वितीय वर्ष की छात्रा रही दामनी दास का निधन हो गया। जिसके चलते आज पूरा बीआईटी परिवार दु:खी है। दामनी के निधन पर एक शोकसभा की गयी। निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा बीआइटी परिवार दामिनी के शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने कुलपति और कुलसचिव से दामनी के मेधावी विद्यार्थी होने उसकी व्यवहारकुशलता के बारे में बताया। साथ ही यह संदेश पूरे बीआइटी परिवार और छात्रों को सुनाया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रख मृत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse