टीम एबीएन, रांची। झॉलीवुड टीवी प्रस्तुत नागपुरी म्यूजिक वीडियो "मोर सनम" 21 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। यह एक रोमांटिक नागपुरी म्यूजिक वीडियो हैं, जिसमें सनी सिंह और स्मृति द्विवेदी ने अभिनय किया है।कंपनी के सीईओ गुड्डू जान ने बताया कि झॉलीवुड टीवी लगातार नागपुरी म्यूजिक वीडियो का निर्माण व रिलीज करती रही है। इससे पहले भी कई गीत रिलीज हुए हैं, जो यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। बेहद ही आकर्षक एवं शानदार तरीके से इस गाने का ऑडियो वीडियो तैयार किया गया है, जो अब तक की बेहतरीन गीतों में से एक साबित होगी। इस गीत के गायक विवेक नायक व ज्योति साहू हैं। जबकि गीतकार भूषण नायक, संगीतकार हर्ष उपाध्याय, कॉन्सेप्ट गुड्डू जान, वीडियो निर्देशक तुषार केशरवानी, निर्माता विजय कुमार, सिनेमेटोग्राफर अनुज आर मौर्या, एडिटर विवेक वीएफएक्स, पब्लिसिटी डिजाइनर एसके डिजाइंस हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse