शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा को लेकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलायेगी सरकार

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में शिक्षा की बेहतरी और इस सेक्टर से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए हेमंत सरकार झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बाबत निर्देश दिया है। उन्होंने क्वालिटी हायर एजुकेशन के लिए पुख्ता मैकेनिज्म तैयार करने को कहा है। अब पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नियमित निरीक्षण होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने से पहले सभी जरूरी प्रक्रिया जैसे नियुक्ति रोस्टर, नियमावली/एक्ट वगैरह को तैयार कर लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों के भवनों, इक्विपमेंट्स समेत अन्य संसाधनों को दुरुस्त कर सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने टेक्नो इंडिया द्वारा संचालित दुमका कैंपस का भ्रमण और छात्रों के साथ जन अदालत लगाने को कहा है, जिसका नाम शिक्षा अदालत होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों जिलों में महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने हेतु संबंधित उपायुक्त के साथ विभागीय पदाधिकारी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को गति दें। बता दें कि फिलहाल राज्य में कुल 21 महिला महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। बोकारो, गोड्डा एवं जामताड़ा जिला में महिला डिग्री महाविद्यालय के निर्माण होने से राज्य के 24 जिलों में महिला डिग्री कॉलेज अच्छादित हो जाएंगे। विभागीय स्तर पर राज्य के 12 जिलों गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, लातेहार एवं देवघर में कुल 13 महिला महाविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी जिलों में महिला कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने महिला महाविद्यालय में ट्यूशन फी मद में अनुदान राशि बढ़ाने को कहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse