टीम एबीएन, रांची। झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि गुमला शहर की लाइफलाइन बाइपास सड़क नहीं बनना चिंता की बात है। बाइपास सड़क गुमला शहर के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके बाद भी सड़क नहीं बन रही है। इसके लिए वे खुद गंभीर हैं। इस संबंध में वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बाइपास सड़क की स्थिति से अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। हर हाल में बनेगी गुमला सड़क : वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि गुमला बाइपास सड़क का मुद्दा उठने के बाद उन्होंने मुख्य अभियंता जेपी सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया था, पर जब से वे मुख्य अभियंता बने हैं। उनसे बात नहीं हो पा रही है। क्यों सड़क अब तक पूरी नहीं बनी है। इस पर वे अभियंता से बात करेंगे। उन्होंने जिला बीस सूत्री के सदस्य रमेश कुमार को भूख हड़ताल नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क हर हाल में बनेगी। इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं। गुमला ही नहीं पूरे राज्य में अधिकारियों की कमी है। यह समस्या कोरोना महामारी के कारण आयी है। परीक्षा नहीं हो रही है। जिस कारण नये अधिकारी नहीं मिल पा रहे हैं। हमारी सरकार परीक्षा कराकर नियुक्ति कराने में लगी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse