कामदा एकादशी : श्री श्याम मंदिर में हुआ विशेष पूजन अनुष्ठान

 

टीम एबीएन, रांची। हिंदू नव वर्ष की प्रथम कामदा एकादशी के अवसर पर आज हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में कई विशेष पूजन-अनुष्ठान संपन्न हुए। श्री श्याम मित्र मण्डल रांची के महामंत्री श्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि प्रात: 5:30 बजे खाटू नरेश की मंगल आरती करके बाल भोग अर्पित किया गया। इसके बाद नियमित कार्यक्रम किया गया। दोपहर 12:30 बजे शंख आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। श्री नारसरिया ने बताया कि सायंकाल खाटूनरेश का विशेष सेवा की गयी। बाबा को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाया गया। गुलाब के रुह से श्री श्याम सरकार की मालिश की गई। कोलकाता से सुगंधित लाल गुलाब, पीला गुलाब, तुलसी दल, रजनीगंधा, सूर्यमुखी, पीला गेंदा, नींबू गेंदा, बेली, जलबेरा आदि के ढेर सारे फूल मंगवाकर मंदिर में ही उसकी मोटी-मोटी माला बनवाकर फूलमालाओं से मंदिर के आचार्य सर्वश्री रींकू तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी तथा संजय ने खाटू नरेश का नयनसुख सुगंधित श्रृंगार किया। शुक्ल पक्ष की एकादशी का श्री श्याम भक्तों में विशेष आस्था होती है, इस कारण बड़ी संख्या में मंदिर में आकर श्री श्याम सरकार के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज करवायी। पंचमेवा काजू, किसमिस, अखरोट, बदाम, अंजीर का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 10 बजे से एकादशी कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण सहयोगी परिवार के श्री विनय सरावगी ने अपनी धर्मपत्नी वृन्दा सरावगी के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित करके पेड़ा, दूध, रबड़ी, पंचमेवा, फल, पान का भोग अखंड ज्योति के द्वारा बाबा को अर्पित किया। इसके बाद मण्डल के अध्यक्ष श्री सुरेश सरावगी के देखरेख में भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्वश्री श्रवण ढांढनिया, सलज अग्रवाल सोनू, गौरव अग्रवाल मोनू, मनोहर केडिया, पंकज गड़ोदिया, अनिल नारननोली, गोपाल मुरारका, रतन शर्मा, राजेश चौधरी, संजय सराफ, राजीव रंजन मित्तल, प्रदीप राजगढ़िया, प्रदीप मोदी, निखिल नारनोली, रमा सरावगी, कविता मित्तल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन -संकीर्तन की श्री गंगा में गोता लगाकर अखंड ज्योति में आहुति देकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। देर रात महाआरती तथा प्रसाद वितरण के साथ कामदा एकादशी कार्यक्रम का समापन हुआ। शनिवार को विशाल भंडारा : श्री हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को श्री श्याम मंदिर में कई विशेष पूजन के अनुष्ठान होंगे। सायं 5 से मंदिर के बाहर श्री श्याम भंडारा का प्रसाद वितरित होगा। भक्तजनों से भंडारा में प्रसाद प्राप्त करने का निवेदन किया गया है। महाबली का विशेष श्रृंगार तथा पूजन होगा। मंदिर में ही कई तरह के प्रसाद बनाए जाएंगे और भोग लगाने के बाद भक्तजनों को वितरित किए जाएंगे। भंडारा प्रभारी श्री राजीव रंजन मित्तल अपने सहयोगियों के साथ इसकी तैयारी में लगे हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse