त्रिकूट हादसा : पीएम मोदी-शाह रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर

 

टीम एबीएन, देवघर। झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार सुबह एक बार फिर से शुरू किया गया। अब भी करीब 10 लोग ट्रॉलियों में फंसे हुए हैं। वहीं झारखंड रोपवे हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पल-पल की खबर ले रहे हैं और इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि रोपवे दुर्घटना के बाद अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। सोमवार रात तक करीब 15 लोग ट्रालियों में फंसे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि रोपवे में दो केबल कारों के टकराने के 28 घंटे से अधिक समय बाद अब तक 32 लोगों को बचाया गया है। दुर्घटना में अब तक 12 लोग घायल हुए हैं। एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse