नीरव मोदी मामला : 7,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी का अहम आरोपी परब मिस्र से भारत लाया गया

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) 7,000 करोड़ रुपये के नीरव मोदी बैंक धोखाधड़ी मामले में अहम आरोपी सुभाष शंकर परब को एक बड़े अभियान के तहत मिस्र से निर्वासित कराके भारत लाने में सफल रहा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि परब फायरस्टार डायमंड में उप महाप्रबंधक (वित्त) था। उन्होंने बताया कि काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को निर्वासित किए जाने के बाद मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse