चेन्नई की कंपनी ने 100 कर्मियों को उपहार में दी कार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आइडियाज2 आईटी ने सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कार उपहार में दी है। कंपनी की वृद्धि में कर्मचारियों के योगदान के लिए उन्हें यह उपहार दिया गया है। आइडियाज2आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को उपहार में मारुति सुजुकी कार प्रदान की। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन भी मौजूद थे। एक बयान में कहा गया है कि आइडियाज2आईटी चेन्नई मुख्यालय वाली एक हाई-एंड उत्पाद इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी की सफलता में योगदान के लिए 100 कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें कारें उपहार में दी गई हैं। इस कंपनी का गठन 2009 में छह इंजीनियरों ने किया था। इस समय कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse