अमिताभ को ध्यान में रख बनायी रनवे 34 : अजय देवगन

 

एबीएन डेस्क। अजय देवगन का कहना है उन्होंने अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर फिल्म रनवे 34 बनायी है। अजय देवगन ने बताया है कि वह पहले फिल्म रनवे 34 में निर्देशक के रूप में आए और फिर उन्होंने इसमें अभिनय करने का फैसला लिया। अजय देवगन ने कहा, फिल्म रनवे 34 में यदि अमिताभ बच्चन नहीं होते तो शायद मैं यह फिल्म नहीं बनाता। फिल्म में अमिताभ के किरदार के बारे में मैंने सोचा था कि इसे और कोई नहीं कर सकता, क्योंकि इसमें दो लोगों की कांटे की टक्कर है। यह जो टक्कर है, वो बहुत सॉलिड होनी चाहिए। उसके लिए अमित जी ही चाहिए थे। मैंने जब अमित जी से बात की, तब उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया। यदिअमित जी नहीं होते, तब शायद मैं इस फिल्म को नहीं बना पाता। गौरतलब है कि फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर आॅफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse