एबीएन, डेस्क। नीतू कपूर अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ फिर काम करती नजर आयेंगी। नीतू कपूर ने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म बेशर्म में अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे नौ साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते जानकारी दी है कि वह अपने जिगर के टुकड़े रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही हैं। नीतू कपूर ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, ह्यमैं अपने जिगर के टुकड़े के साथ एड शूट कर रही हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse