कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ माकपा ने निकाला विरोध मार्च

 

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कोडरमा बाजार में विरोध मार्च निकालकर गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी। इससे पूर्व थाना के नजदीक से जलूस निकाला गया जो गांधी चौक, सब्जी मार्केट चौक, जयनगर रोड हाते हुए पूरे बाजार में विरोध मार्च किया गया। जुलूस में मोदी सरकार मुर्दाबाद, मंहगाई पर रोक लगाओ, डीजल पेट्रोल पर टैक्स कम करो, बढ़े हुए दामों को वापस लो, रोको महंगी बांधो दाम नहीं तो होगा नींद हराम, भाजपा सरकार शर्म करो आदि नारे लगाए जा रहे थे। गांधी चौक पर माकपा के जिला सचिव असीम सरकार की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा महंगाई का बुल्डोजर चलाकर जनता पर लगातार जुल्म कर किया जा रहा है, डीजल पेट्रोल का दाम सौ रुपए लीटर पार हो गई तब भी इस भाजपा सरकार को शर्म नहीं आ रही है, आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है, गरीबों की थाली से शब्जी और दाल गायब हो गया, लोग आलू भात या नमक भात खाने मजबूर है, पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर महगाई का बोझ लादा जा रहा है। आम जनता को इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। सभा में सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, जिला कमिटी सदस्य रमेश प्रजापति, रामचंद्र दास, महेंद्र तुरी, भीखारी तुरी, सुरेंद्र राम, भूना भुइयां, टेकलाल दास, हरेंद्र दास, रोहित रविदास, अशोक भुइयां, सुखदेव रविदास, संजू भुइयां आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse