महंगाई मुक्त भारत को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महंगाई मुक्त भारत धारणा एवं मार्च कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निदेर्शानुसार कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोडरमा जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर पर कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना आयोजित की गई। धरना कार्यक्रम के शुरूआत में कांग्रेसजनों ने रसोई गैस सिलेंडर, स्कूटी एवं तेल कनस्तर को माल्यार्पण कर मोदी सरकार द्वारा पिछले 7 दिनों में 4 रूपया 80 पैसे डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि का विरोध कर भाजपा सरकार के नागरिकों को लूटो अपना खजाना भरो की नीति का विरोध किया, एवं बताया कि 5 राज्यों के चुनाव में आमजन को ठग कर वोट लेने हेतु पिछले 137 दिन तक मूल्य वृद्धि नहीं की गई जिससे स्पष्ट होता है की भाजपा सरकार को तेल कंपनीयों या पूंजीपति चला रही है। जिलाध्यक्ष सहित वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी वरिष्ठ कांग्रेसी नागेश्वर राम ने संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 8 साल में एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर "18 .70 पैसे डीजल पर "18 .34 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है जो क्रमश 531% एवं 203% है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत निचले स्तर पर है। वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम महासचिव नवनीत ओझा बंटीने अपने संबोधन में बताया कि पिछले 8 वर्षों में 26लाख करोड़ों का मुनाफा मोदी सरकार ने कमाया जबकि लॉकडाउन में भी इस सरकार को जनता पर रहम नहीं आई और इसने आमजन के पॉकेट को निचोड़ने का काम किया तथा पेट्रोल पर 29 रूपया 2 पैसे प्रति लीटर एवं डीजल पर "27.58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी किया जो अमानवीय है। टोल टैक्स बढ़ाकर जीएसटी बढ़ाकर भाजपा सरकार आमजन के गाढ़ी कमाई को लूटने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती जबकि कांग्रेस पार्टी आमजन को इस कमरतोड़ महंगाई के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर जगाने का काम करती है। कार्यक्रम को प्रदेश असंगठित उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव चांद आलम पूर्व महिला जिलाअध्यक्ष केसरी देवी ने भी संबोधित करते हुए आमजन को आगामी 2024 के चुनाव में निरंकुश भाजपा की मोदी सरकार को गद्दी से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह राकेश तिवारी बबलू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष महताब आलम, प्रो बिरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, परमानंद कुमार, मोहम्मद यूनुस, सुरेंद्र प्रसाद, पिंटू रविदास, टेकलाल साव, सुधीर कुमार सहित जिला एवं कोडरमा प्रखंड के कांग्रेसजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान की डॉ अर्चना शर्मा की मौत पर शोक व्यक्त कर इस जघन्य हत्या की निंदा की गई एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सहित मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कांग्रेस जनों ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse