टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 28-29 मार्च की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के शामिल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने बीएसएसआर यूनियन के बैनर तले डॉक्टर गली में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता और सचिव दिलीप सिन्हा ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार दवाइयों पर 5 से 18 प्रतिशत तक जीएसटी वसूल रही है, जो मानवता के खिलाफ है। इसलिए हमारी यूनियन की मांग है कि दवाइयों पर जीरो प्रतिशत जीएसटी होनी चाहिए ताकि आम जनता सस्ते दामों में दवाई खरीद सके। प्रदर्शन में मृणाल गौतम, बबलू मोदी, सिकंदर कुमार, रणधीर सिंह, मुकेश कुमार, श्रीकांत मोदी, अमरजीत कुमार, मयूर कुमार, पंकज मोदी, सूरज यादव, समीर मोदी, राजन कुमार, अरविंद सनी, अवधेश सिन्हा, रंजीत सेठ, मनीष कुमार, मंटू मोदी, धर्मेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse