टीम एबीएन, रांची। दिनांक 26 एवं 27 मार्च 2022 को बेंगलुरु के गोपालन स्पोर्ट्स कंपलेक्स में संपन्न होगा राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया जिसमें एयरो डांस में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त किया। झारखंड राज्य के एरोबिक जिम्नास्टिक्स के लिए यह पहला मौका था कि उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी वर्ग की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में उत्साहजनक परिणाम दिए। सब जूनियर वर्ग में झारखंड की मुस्कान गुप्ता ने छठा स्थान प्राप्त किया। ओम कुमार ने नवां स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आयुष स्वांसी और तनुश्री ने सातवां स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के एकल प्रतियोगिता में पप्पू कुमार एवं दीप रानी मांझी ने एवं राजवीर तथा पम्मी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के एरो नृत्य में शानदार प्रदर्शन करते हुये पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया। झारखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष, श्री आरके आनन्द, झारखंड आॉलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, अनिल जयसवाल, शिवेन्दु दूबे,महा-सचिव निशिकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष, गोविंद झा, उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव, रंजना रंजन, दीपक गुप्ता, लायन्स क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जैन, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, तथा अन्य जिला संघों ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। झारखंड की एरो टीम के विकास एंड ग्रुप में कप्तान विकास कुमार गोप, राजवीर केरकेट्टा, पप्पु कुमार,अमित गोप, सुरज कुमार केसरी, हेमा कुमारी,पम्मी कुमारी, दीपिका लाम्बा थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse