टीम एबीएन, मेदिनीनगर। आज बाजार के व्यवसायियों ने पिछले कार्यकाल में 1 से 6 रूपये किराया बढ़ाएं जाने एवं पुन: किराया बढ़ाए जाने की व्यथा महापौर अरुणा शंकर के समक्ष नगर भवन में निगम द्वारा आयोजित बैठक में रखी। जिस पर महापौर ने कहा कि शहर के व्यवसायियों के साथ किसी भी तरह अन्याय नहीं होने दूंगी। मुझे मालूम है कि कोरोना के बाद व्यवसाय अभी मंदी के दौर से गुजर रहा जहां व्यवसायियों को राहत की आवश्यकता है। निगम की ओर से आयोजित व्यवसायियों के साथ सभा में व्यवसायियों की ओर से श्रवण गुप्ता, कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, गौरी शंकर, पंकज जयसवाल, दीपू चौरसिया एवं अन्य लोगों ने व्यवसायियों के दर्द को रखा। महापौर ने सबो की बात सुनी और कहां आप चिंता ना करें आपकी बिटिया हर व्यवसायियों के दर्द का ख्याल रखेगी। उपमहापौर मंगल सिंह ने भी सभी व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि हम सबों के रहते व्यवसायियों का अहित नहीं होगा। कहा कि मैं सभी व्यवसायियों के दर्द को समझ सकता हूं। मौके पर बाजार क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने वाले पार्षद लाल बाबू, पार्षद प्रमिला देवी, सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने भी व्यवसायियों का किराया फिर से बढ़ाने का विरोध किया। सभा में निगम के सहायक आयुक्त शैलेश एवं कई संबंधित कर्मी भी उपस्थित थे। सहायक आयुक्त ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि निगम व्यवसायियों के साथ हैं। कोई भी निर्णय ऐसा नहीं लिया जाएगा जिससे शहर का व्यवसाय आहत हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse