टीम एबीएन, मनातू (पलामू)। पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. विदेश सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। पदमा स्थित विदेश नगर चौक के पास भव्य समारोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, बंशी पंचायत के मुखिया उदय सिंह, मनोज सिंह, पंकज सिंह, उदय सिंह, मिथिलेश सिंह, राकेश सिंह, कुलदीप महतो ने संयुक्त रूप से दिवंगत विधायक विदेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। लोगों की ओर से विदेश सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का सिलसिला लंबे समय तक चलते रहा। इस दौरान लोगों ने वीर विदेश सिंह अमर रहे के नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन एजाज अहमद खान ने किया। मौके पर पूर्व विधायक ने बिट्टू सिंह ने कहा कि विदेश बाबू जात नहीं जमात की राजनीति किया करते थे। वे ग्रामीणों के समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया करते थे। इसलिए विदेश सिंह को पांकी विस की जनता विकास पुरूष कहा करती थी। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि दिवंगत विधायक आज भी पांकी विस क्षेत्र की दिल में बसे हुए हैं। कार्यक्रम में अपार जनसमूह इस बात का प्रमाण देता है। उन्होंने कहा कि पलामू ही नहीं पूरे झारखंड में विदेश बाबू ने जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपनी अंतिम सांसें भी परिजनों के बीच नहीं ली बल्कि जनता के बीच ही ली। पांकी विधानसभा क्षेत्र की जनता से उन्हें अलग ही स्नेह था। गरीबों को आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम करते थे । कांग्रेस के पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि विधायक बनने के पहले विदेश बाबू यहीं पर जनता दरबार लगाते थे। इसमें वे आपसी झगड़ा झंझट का निपटारा किया करते थे। वे 2004 से लेकर अपने जीवन काल के अंतिम क्षण तक विधायक रहे। समारोह में दर्जनों लोग अपने अपने विचार रखें। मौके पर पांकी प्रमुख उर्मिला देवी, गिरवर सिंह, मनातू मुखिया सचिंद्रजीत सिंह, प्रमोद सिंह, विशुनदेव सिंह, तरहसी प्रमुख अमुक प्रियदर्शी, अनूप जायसवाल, राजकुमार दुबे, मुखिया कान्ति देवी , मनातू प्रकाश सिंह यादव, महेंद्र यादव, उमेश प्रसाद साहू, डीलर योगेंद्र , सुनील , अशोक यादव, अजय यादव, महेंद्र उरांव, वीरेंद्र यादव, संजय सोनी, हेमू खान, राजू सिंह, अजीत सिंह, मनदीप तिवारी, मुकेश सिंह, मुकेश चंदेल, मनातू प्रमुख पति संजीव पासवान, विष्णु देव यादव, तरहसी प्रमुख मंटू प्रियदर्शी समेत पांकी विस क्षेत्र की काफी संख्या में जनता मौजूद थे। वर्ष 2017 में हुआ था बिदेश बाबू के प्रतिमा का अनावरण : 28 मार्च 2017 को विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह के आदमकद प्रतिमा का अनावरण पदमा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया गया था। उस समय मौके पर पांकी विधानसभा के विधायक देवेंद्र कुमार सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही भवनाथपुर विधानसभा उपस्थिति में अनावरण स्थापना की गई थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse