टीम एबीएन, पलामू/रांची। माननीय सांसद विष्णु दयाल राम ने 28 मार्च 2022 को लोकसभा में नियम 377 के तहत एनएच- 75 कुडू से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें पलामू वाया गढ़वा होते हुए विढ़मगंज उत्तर प्रदेश के सिवाना तक एनएच-75 का फोरलेनिंग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-75 भारतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह सड़क रांची-वाराण्सी तक फोर लेन होनी है। दुर्भाग्यवश प्रारम्भ में इस सड़क का निर्माण कार्य जिस कम्पनी को मिला, उस कम्पनी ने इतना घटिया निर्माण किया कि आज यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है। एक ओर जहां NHAI एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर एनएच-75 की यह दुर्दशा अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। मुझे इस बात की जानकारी है कि इस पूरे प्रोजेक्ट को 5 चरणों में बांटकर बनाने की योजना है। परन्तु कब तक यह सबसे बड़ा प्रश्न है और कब तक इस नारकीय दशा में हमारे संसदीय क्षेत्र पलामू के लोगों को रहना पड़ेगा। वर्तमान में इस सड़क पर ओवरलेंइंग का कार्य चल रहा है, परन्तु वह पर्याप्त नहीं है। सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अनुरोध है कि उक्त सड़क की जर्जर स्थिति को देख संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निर्देश देने का कष्ट करें, ताकि एनएच 75 के फोरलेनिंग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। उक्त जानकारी पलामू सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse