...जब पत्नी को मार ही दिया, तो फिर क्यों लगा ली फांसी

 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारबीगा)। विष्णुगढ़ प्रखण्ड के मडमो पंचायत के डुमरियाटांड गांव में महेश तुरी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मंजू देवी 30 को कुल्हाड़ी से सर पर मार कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद महेश ने खुद को पेड़ पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पति पत्नी का अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। झगड़ा का कारण की जानकारी का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। हालांकि घटना के वक्त महेश शराब के नशे में बताया गया है। महेश की मां के अनुसार महेश अक्सर शराब पीकर घर आता था और लड़ाई झगड़ा करता था। शुक्रवार रात में भी कुछ इसी तरीके का वाक्या हुवा और घटना घटी। घटना की जानकारी देते हुए महेश की मां ने बताया कि हम लोग महुआ चुनने गये थे। सुबह वहीं मुझे घटना की जानकारी लोगों से मिली। मृतक के चार बच्चे हैं: दो पुत्र व दो पुत्री। घटना की खबर पाकर विष्णुगढ़ पुलिस घटना के लगभग 7 घंटे बाद शव को कब्जे में ले थाना लायी। हालांकि थाना मे तकरीबन 12 बजे तक मामले पर कोई एफआईआर नहीं हो पाया था। घटना के बारे में पूरी जानकारी देने वाला उस वक्त थाना में कोई नहीं था। पत्रकार ऊपर तले से नीचे घूमते रहे। थाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse