टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड में अवैध कारोबार का खेल कोई नई बात नहीं है। कोयला, पत्थर, बालू से लेकर कई अन्य रूप के धंधे का पर्दाफांश हुआ है, तो कई आज भी चोरी चुपके संचालन जारी है। इसी क्रम मे जंगलो में चलाए जा रहे आरा मीलों पर हजारीबाग पुलिस व वन विभाग की टीम ने सयुंक्त छापेमारी कर बंदखारो, नागी एवं बलक्मक्का गांव के जंगल से अवैध आरा मशीन जब्त किया। छापेमारी में एक ट्रैक्टर चिराई हुवी लकड़ी तथा सात ट्रैक्टर बोटा लकड़ी जब्त किया गया। लकड़ी तस्कर भी बेखोफ होकर कार्य को अंजाम देते रहते हैं। छापेमारी में डीएफओ सौरभ चंद्रा, रेंजर सुरेश राम, अभियान एसपी, विष्णुगढ़ थाना प्रभारी जगलाल मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी समेत वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse