टीम एबीएन, रांची। कश्मीर की असलियत को बयां कर रही फिल्म द कश्मीर फाइल्स हर रोज नया मुकाम हासिल कर रही है। इसे लेकर देशभर के हिंदुओं-सनातनियों में उत्साह है। लोगों में यह फिल्म देखने की मानो होड़ सी मची हुई है। लोग एकजुट होकर इसे देखने जा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के पंडित-पुरोहित, पाहन अर्चक और पुजारी एक साथ 30 मार्च (बुधवार) को रांची में देखेंगे। इस संबंध में झारखंड के पहले और संकट मोचन मंदिर मेन रोड के महामंडलेश्वर सूर्य नारायण त्यागी जी महाराज के आह्वान पर ऐसा किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर ग्यारह बजे तपोवन मंदिर में सभी लोग जुटेंगे। आज शनिवार को इरगुटोली आचार्य कृष्णकांत मिश्र के आवास पर आचार्य जी अध्यक्षता में लोगों ने बैठक की। महामंडलेश्वर जी ने इस उद्देश्य का समर्थन किया। बैठक के मुख्य अतिथि मसमानो धाम कारपात्री जी, आश्रम पीठाधीश्वर श्री कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, साधु समाज के सगठन मंत्री स्वामी दिव्य ज्ञान जी महाराज, महामृत्युंजय बगलामुखी धाम के पंडित रामदेव पाण्डेय, शिवगंज शिव मंदिर पुजारी नागेश मिश्र, ज्योतिषाचार्य विष्णुदेव तिवारी, नीलकंठ मंदिर के पुजारी जय प्रकाश पाठक, आचार्य संतोष, शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ के डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, बिनोद पाण्डेय समेत अनेक लोगों ने कश्मीर की पीड़ा पर विचार अपने विचार रखे और फिल्म देखने का समर्थन किया। बताते चलें कि श्रोत्रिय ब्राह्मण परिषद के सदस्य अनिल वात्स्यायन जी, नवा टोली पहाड़ी मंदिर/ घुसैठ के निधन पर लोगों ने शोक जताया। साथ ही आज अभी शाम 5 बजे हरमु शांति धाम, रांची में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने का निर्णय भी लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse