आत्मनिर्भर और ईमानदारी से कार्य करें, अपने समाज को लेकर चलें : डॉ राजकुमार शर्मा

 

टीम एबीएन, रांची। डोरंडा महाविद्यालय, रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01 एवं इकाई 02 ने 7 दिवसीय विशेष शिविर (24 मार्च से 30 मार्च तक) का आयोजित किया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन की अध्यक्षता डोरंडा महाविद्यालय, रांची की प्राचार्य बीपी वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी आत्मनिर्भर और ईमानदारी से कार्य करें, अपने समाज को लेकर चलें। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रचारित बीपी वर्मा ने कहा कि एनएनएस स्वयंसेवक समाज में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक अवश्य करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस के लक्ष्य गीत को अपने जीवन में शामिल करें। रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि समाज में बदलाव एक दिन से नहीं आता है, लगातार प्रयत्न करते रहिए बदलाव निश्चित होगा। उन्होंने कहा कि 7 दिवसीय विशेष शिविर करने के बाद अपना मूल्यांकन अवश्य करें। एनएसएस यूनिट 01 के कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती शालिनी ने कहा कि गोद लिए गए गांव में हम सभी अपने अपने सहयोग से वहां की समस्याओं को निदान करेंगे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ एमलिन केरकेट्टा ने कहा कि एनएसएस के द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने से स्वयंसेवकों के अन्दर एक नेतृत्व करने की भाव विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस टीम लीडर दिवाकर आनंद ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में आभास, आरव सिंह,अमन, सूरज, बॉबी, हर्षित, श्रवण, मनबहाल, नीतीश, आदित्य, अंजली, पिंकी, काजल, अनन्या, सृष्टि, बबीता, अमांषी, प्रकृति, सुषमा, कंचन, प्रियंका, गोपाल एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse