भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है बहुत मजा

 

एबीएन डेस्क। ऋचा चड्ढा का कहना है कि उन्हें फुकरे फ्रेंचाइजी की फिल्मों में भोली पंजाबन के किरदार को निभाने में बहुत मजा आता है। ऋचा चड्डा फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है, और मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं। गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटनर्स को वर्ष 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आयेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse