टीम एबीएन, कोडरमा। चाराडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम चूटीयारो में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का यूनिट सम्मेलन शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय चुटीयारो में संपन्न हुआ। डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने संगठन का झंडा फहराकर सम्मेलन की शुरूआत किया। जहां शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा जिला सचिव सुरेंद्र राम ने शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। यूनिट के पूर्व अध्यक्ष मोहन साव ने युवाओं को नशाखोरी से बचने के लिए संकल्प लेने को कहा। अंत में ग्यारह सदस्यीय यूनिट कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें अरविंद कुमार सिंह अध्यक्ष, बासुदेव साव सचिव, अजय दास उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव और प्रदीप साव कोषाध्यक्ष के अलावा रूपेश राणा, विजय सिंह, पिंटु साव, सचिन कुमार राणा, नरेश साव आदि यूनिट कमेटी के सदस्य चुने गये। धन्यवाद ज्ञापन नौवाडीह यूनिट के सचिव शम्भु कुमार ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse