शुजीत सरकार की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करेंगे अमिताभ बच्चन

 

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार की एक फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आयेंगे। अमिताभ बच्चन ने शूजीत सरकार की फिल्मों पीकू, गुलाबो सीताबो, पिंक में काम किया हैं।अमिताभ, शुजीत के साथ एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमिताभ, शुजीत कीअपकमिंग फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस निभाने वाले हैं और यह रोल काफी खास होने वाला है। इसके लिए अमिताभ शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंच गए है। अमिताभ ने ट्रैवल करते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसमें वह पिंक बालों में दिखे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ट्रैवल और पिंक कलर, एक नया दिन एक नई फिल्म एक नई सीख .. हर दिन।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse