4-5 अप्रैल को शिव वाटिका में होगा माहुरी वैश्य महामंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। गौरी शंकर मोहल्ला स्थित श्री माहुरी भवन में मंगलवार को अधिवेशन आयोजन समिति की एक बैठक हुई। बैठक में माहुरी वैश्य महामंडल गिरीडीह के केंद्रीय अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, राजेंद्र तर्वे, महामंत्री उमा चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, संयुक्त महामंत्री ब्रजकिशोर गुप्ता आदि शामिल हुए।बैठक में मुख्य रूप से चार और पांच अप्रैल को शिव वाटिका में आयोजित होने वाले माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 109वां राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा हुआ। इस दौरान महामंडल के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिवेशन आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने महामंडल के पदाधिकारियों को अब तक कि गई तैयारियों की जानकारी दी। मौके पर उन्होंने बताया कि तिलैया मंडल के सहयोग से आयोजन समिति के सभी सदस्य अधिवेशन की तैयारी में दिन रात जुटे हैं। पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से प्रतिसंध्या भवन में बैठक कर सभी सदस्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं महामंडल अध्यक्ष सुबोध प्रकाश ने आयोजन समिति व तिलैया मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि 27 वर्षों बाद तिलैया मंडल में आयोजित होने वाला अधिवेशन सभी के सहयोग से मिल का पत्थर साबित होगा। तिलैया के स्वजातियों की एकता का मिशाल अधिवेशन में दिखेगा। समाज की एक जुटता का यह अनोखा दृश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा। इसके पूर्व बैठक की शुरुआत मां मथुरासिनी वंदना से हुई। बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का भी जायजा लिया। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य बनवाली राम, आयोजन समिति के संयोजक मुरारी बड़गवे, महिला संयोजक सुनीता सेठ, सचिव राजेश कपसीमे, मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, रजत बड़गवे, अरुण सेठ, आशुतोष भदानी, संजय तर्वे, मनोज पहाड़ी, दिलीप अठघरा, नीरज अठघरा, ज्योति पहाड़ी, दयानंद पवनचौदह, मीडिया प्रभारी साहिल भदानी आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse