टीम एबीएन, कोडरमा। हेल्थ क्लब का होली कार्यक्रम शनिवार को बड़े धूमधाम से ब्लॉक के पार्क में मना। इसमें हेल्थ क्लब के सारे सदस्य उपस्थित थे l सभी लोग अपने घर से मिठाई बनवा कर लाए थे और सभी ने आपस में मिलकर खाया। इसके अलावा सभी लोगों ने आपस में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी । क्लब के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र भदानी ने लोगों को संदेश दिया की आपसी भाईचारे के साथ होली खेले और सारे भेदभाव और दुश्मनी को भूलते हुए एक दूसरे को गले लगाए। संजय अग्रवाल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान इन्होंने सभी को बांध कर रखा। इसके अलावा डॉ मनोज भदानी, राजेंद्र मोदी, रिंकू सरदार और बंटी सिन्हा ने होली का गीत गाया। इसके अलावा महेश दारूका, अविनाश सेठ, कुमार पुजारा, सुधीर कुमार और अमित कुमार ने हास्य व्यंग प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने नाच गाकर इस त्योहार को मनाया। यह ग्रुप ऐसा है जो सालों भर जाड़ा, गर्मी और बरसात ने 6 बजे सुबह ग्राउंड आकर प्रतिदिन योग और व्यायाम करते हैं। लगभग 25 वर्षों से यह चलती आ रही है। चार-पांच सदस्यों से यह क्लब शुरू हुआ और आज इसमें लगभग 35 सदस्य हैं। इसमें जुड़ने के लिए किसी तरह की सदस्यता शुल्क नहीं है सिर्फ एक ही शर्त है कि आपको 90 दिनों तक लगातार सुबह में आना है और साथ में योगा और प्रणाम करना है। इसके बाद आप स्वत हेल्थ क्लब के सदस्य बन जाएंगे। आज के कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रसाद, सुधीर जैन, उमेश लोहानी, पवन पांडे, पिंटू पवन चौदह, आशीष अठघरा, राजेश सिंह, कैलाश गुप्ता, ज्ञान कप्सीमे, शैलेश पहाड़ी, विजय रजक, संजय बरहपुरिया, बबलू पहाड़ी, सुनील अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse