पंडित दीनदयाल नगर स्थित आईएएस ऑफिसर्स क्लब में धूमधाम से मनी होली

 

टीम एबीएन, रांची। योग गुरु स्वामी मुक्तरथ की टीम ने रंग-बिरंगे होली भजन और फगुआ गीत गाकर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। झारखण्ड के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्मठ युवा अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह, डीसी, डीडीसी समेत कई अधिकारियों ने होली उत्सव को धूमधाम से मनाया। मुक्तरथ जी अपने होली के रंग भरे अंदाज में गायन कर आज बिरज में होली रे रसिया..., यमुना तट श्याम खेले होली..., आज ब्रज में होली रे रसिया....., तोहरा संग नय जैबै हो नंदलाल मारै पिचकारी भिगावै मोर चोलिया..., हो राजा रामचन्द्र जी के लगन बंधत हैं दशरथ साजै बरियात..., खेले मशाने में होली दिगंबर... जैसे होली गीतों से सबको सराबोर कर दिया। उनकी टीम में मनीष कुमार, पियुष कुमार, रजनीश कुमार, अवनीश कुमार, किशोर मंत्री, अंकुश झा, माधव का योगदान रहा। क्लब के मैनेजर बीके सिन्हा सभी प्रकार के प्रबंधन में अपना पूरा सहयोग किये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse