बरही विधायक ने घूम-घूमकर दी होली की बधाई व शुभकामनाएं

 

टीम एबीएन, चौपारण। बरही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने सुबह-सुबह कई गांवों का भ्रमण किया। मौका था होली खेलने और होली की बधाई देने का। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को रंग-अबीर लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार मनाएं। ताकि आपके कारण किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, विधायक, विजय सिन्हा, प्रतिनिधि (थाना) जानकी यादव और मनोज सिंह, अनूप उर्फ टोनी सिंह, भोला, दांगी, बीरबर साहू, शाहनवाज खान, नकुल यादव, विनोद सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse