एबीएन सेंट्रल डेस्क। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब 12 अप्रैल को एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीख की घोषणा की थी। ऐसे में अब भाजपा ने पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अग्नमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने यहां से फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिंहा अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने बालीगंज विधानसभा से केया घोष के नाम का ऐलान किया है। टीएमसी ने इस सीट पर भाजपा छोड़कर आए बाबुल सुप्रियो को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बीजेपी ने बिहार की बोचाहन सुरक्षित सीट से बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि महाराष्ट्र कोल्हापुर उत्तर से सत्यजीत (नाना) शिवाजीराव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने इस लिस्ट को जारी किया है। बता दें कि सभी सीटों पर 12 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके परिणाम 16 अप्रैल को आएंगे। वहीं राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी ने चार राज्यों में अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को लिस्ट जारी करते हुए जानकाी दी कि असम से पबित्रा मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ सिकंदर कुमार, नागालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ माणिक साहा को चुना या गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse