टीम एबीएन, गिरिडीह। मुफस्सिल थाना इलाके के मैग्जिनिया में दो पक्ष में जमकर भिंड़त हो गई। यहां पथराव हुआ तो चार पहिया, दो पहिया वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। मारपीट की इस घटना में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। जिन्हें चोट लगी है उनमें बरमसिया के पिंटू यादव, भोलू सिंह, पांडेयडीह के चंदन बहादुर और मनीष शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। डीजे पर बज रहे होली के गीत और डांस के दौरान विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात मैग्जिनिया मोड़ पर अवस्थित एक दुकान के पास डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इस बीच पांडेयडीह का चंदन कार लेकर अपने ससुराल जा रहा था। कार को रोक लिया गया इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कार चालक के समर्थक भी अलग अलग मोहल्ला से आ पहुंचे। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। यहां पथराव भी हुआ। घायल चंदन के पक्ष का कहना है कि डांसस्थल पर मारपीट के बाद दर्जनों लोग उसके ससुराल पर आ पहुंचे घरवालों को जबरन रंग लगाया और यहीं पर कार और बाइक में तोड़फोड़ की। घायल पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि कार चालक ने धक्का मार दिया, जिसके बाद बहस हुई तो बाहर से लोगों को बुलाया गया और मारपीट हुई। कहा कि फायरिंग का आरोप गलत है। इधर, मारपीट की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय राम दलबल के साथ पहुंचे। घटना में घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरिडीह पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कि जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse