एबीएन डेस्क। आपने देखा होगा कि बाजार में कई तरह के सिक्के चलन में हैं। कई सिक्के ऐसे भी आपने देखे होंगे, जिसमें एक और दो रुपये के सिक्के में हाथ के निशान बने होते हैं। ये सिक्के सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं है, बल्कि इसका एक खास मतलब होता है। साथ ही इन सिंबल के पीछे भी एक कहानी है, जो बताती है कि इन हाथों को क्या मतलब हैतो जानते हैं इन सिंबल से जुड़ी खास बातें... ये सिंबल भारतनाट्यम डांस से लिए गए हैं। यानी ये जो सिंबल आप सिक्के पर देखते हैं, वो भारतनाट्यम डांस की मुद्राएं हैं। ये मुद्राएं ही एक और दो रुपये के बारे में बताते हैं। इस पर डिजाइन का काम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के प्रोफेसर अनिल सिन्हा ने किया था। साथ ही ये हस्त मुद्राएं होती हैं। इसमें आयरन 83 फीसदी होता है और 17 फीसदी क्रोमियम होता है। बता दें कि ये सिक्के साल 2007 में आए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse