टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मिल कर एक सूत्री मांग को लेकर वार्ता किया। प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में कृषक मित्रों का वार्ता हुई।कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। तत्पश्चात कृषि निदेशक निशा उरांव से मिले जिस पर श्रीमती उरांव ने कृषक मित्रों को आश्वस्त करते कहीं कि कृषक मित्र सरकार के अभिन्न हिस्सा हैं आपके बगैर कृषि योजनाओं को धरातल पर उतारना नामुमकिन है। शीघ्र सरकार मानदेय पर विचार करेगी। उसके बाद कृषि निदेशक निशा उरांव के मौजूदगी में प्रदेश के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से कृषक मित्र का प्रतिनिधि मण्डल मिल कर वार्ता किया जिस पर वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए विषेस चिंता करती है कृषक मित्र किसानों से जुड़े हैं। कृषक मित्रों को मानदेय देने पर सरकार गंभीर है। कृषक मित्रों के मानदेय के लिए बजट का कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री व मुख्य मंत्री से बात कर बहुत जल्द कैबिनेट में रखी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि कृषक मित्र सरकार के कृषि संबंधी सभी कार्य पिछले 12 वर्षों से करते आ रहे हैं लेकिन आज तक किसी तरह का आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा नहीं दी जाती है हम सबों का एक सूत्री मांग है हमे सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, जिससे हम कृषक मित्र अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। प्रतिनिधिमण्डल में इम्तियाज अंसारी, संतोष भगत, अखिलेश कुमार सिंह, शामिल थे। उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse