गुमला उपायुक्त ने की एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

 

टीम एबीएन, उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में उपायुक्त ने एनिमिया मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के मद्देनजर सभी एएनएम, सहिया, सेविका, सहायिकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। गुमला जिले को एनिमिया मुक्त बनाने की दिशा में प्री-स्क्रीनिंग एवं पोस्ट स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। एनिमिया की जांच के कार्य में एक-एक जेएसएलपीएस की दीदी, एक सेविका एवं सहायिकाओं को संलग्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने एएनएम द्वारा सर्वेक्षण उपरांत घर-घर जाकर एनिमिया की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन बड़े पैमाने पर एनिमिया की जांच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उपायुक्त ने एनिमिया मुक्त अभियान के प्रथम चरण में विशेष रूप से 0-5 वर्ष के बच्चे, स्कूल जाने वाली किशोरियां, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर एनिमिया जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होनें विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरियों की एनिमिया जांच शिक्षा विभाग को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने एनिमिया मुक्त भारत अभियान के प्रति लोगों को व्यापक रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से सभी 159 पंचायत भवनों, केजीबीवी एवं एसएसप्लस 02 उच्च विद्यालयों में स्थानीय पोषण युक्त खाद्य सामग्रियों को दीवार लेखन के माध्यम से अंकित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने डाटा प्रविष्टियों का कार्य जेएसएलपीएस द्वारा संपादित किए जाने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने एनिमिया मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के मद्देनजर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित करवाने तथा एनिमिया उन्मूलन से संबंधी पंपलेट बंटवाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सीता पुष्पा, एचएसटीएफ जिदान प्रियंका ग्रेवाल, नीति आयोग के आशीष व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse