एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन में करीब दो हफ्ते से जंग जारी है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमलावर है और हर रोज कई मिसाइलें यूक्रेन पर दाग रहा है। अभी तक 700 से भी ज्यादा मिसाइलें यूक्रेन पर दागी जा चुकी हैं, जिससे यूक्रेन में काफी तबाही हुई है। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने भी रूस की सेना को काफी नुकसान पहुंचाया है और कई सैनिकों का मार गिराया है। रूस की सेना यूक्रेन के कई हिस्सों में घुस चुकी है। लेकिन ज्यादा तबाही मिसाइलों के जरिए किया गया है, जिसके कई विजुअल भी सामने आए हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि अभी तक कितनी मिसाइलें यूक्रेन पर लॉन्च की जा चुकी है। इसके अलावा हम ये भी आपको बताएंगे कि जब कोई मिसाइल लॉन्च की जाती है तो इसकी कितनी लागत होती है और एक मिसाइल पर कितना खर्चा होता है। कितनी मिसाइल दाग चुका है रूस : रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। रूस ने 24 फरवरी से यूक्रेन में हमला करना शुरू किया था। उन्होंने पहले दिन 160 मिसाइल अटैक किए थे। इसके बाद से वो 40 से 65 मिसाइलें हर रोज लॉन्च कर रहा है। अभी तक रूस की ओर से 775 मिसाइलें लॉन्च की जा चुकी है। कितनी है मिसाइल की कीमत की लागत : वैसे मिसाइल की क्वालिटी और किस देश ने बनाई और कैसे लॉन्च किया जा रहा है, इस पर इसकी लागत निर्भर करती है। वैसे एयर मिसाइल के लिए माना जाता है कि इसी लागत 25 हजार डॉलर से लेकर 7 मिलियन डॉलर तक हो सकती है। इसलिए यह मिसाइल पर निर्भर करता है कि उसे लॉन्च करने पर कितना खर्चा होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, जब अमेरिका ने सीरिया पर मिसाइलों की बरसात की थी, तब मिसाइल की लागत का आंकलन किया गया था। उस वक्त बताया गया था कि एक मिसाइल की लागत 1.4 मिलियन डॉलर थी। ये मिसाइलें 140 यूएस नेवी शिप और सबमरीन ने लॉन्च की थी। कई तरह की मिसाइलें आर्मी फोर्स की ओर से इस्तेमाल की जाती है और इनकी कीमत अलग अलग होती है। वहीं, कई रिपोर्ट में सीरिया वॉर के दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइल की लागत 22.6 मिलियन डॉलर बताई गई थी, जो यूएस के टेक्सपेयर्स की ओर से दिए गए थे। अगर अनुमान लगाया जाए तो 70 एमएम की एक मिसाइल की लागत 28 हजार डॉलर तक होती है। ऐसे ही UK Brimstone मिसाइल की लागत 150,000 डॉलर तक होती है। वहीं, जीएओ रिपोर्ट का कहना है कि 500 माइल्स दूर से दागी जाने वाली मिसाइलों की लागत करीब 1.4 मिलियन डॉलर होती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse