आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें होली : एसडीओ

 

टीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। एसडीओ श्री कुमार ने सभी समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व को मिलजुल कर एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये। किसी तरह का कोई समस्या या व्यवधान उत्पन्न न हो, इस पर प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं और आपलोग का सहयोग अपेक्षित है। जिला प्रकार पहले भी पर्व व त्यौहारों के दौरान अपना भाईचारा और नैतिकता का परिचय दिये हैं, उसी प्रकार आगामी पर्व में भी सहयोग अपेक्षित है। जिले में शांति व्यवस्था को कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें औऱ होली व आने वाले सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें। एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का जुलुस/प्रोशेसमन नहीं निकाला जायेगा। डीजे और अश्लील गाना नहीं बजना है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें, अगर किसी प्रकार का अफवाह या समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष में सूचित करें ताकि समस्या का यथाशीघ्र निदान किया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्पाद अधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बिना लाइसेंस शराब दुकानों पर भी कार्रवाई करें। साथ ही एसडीओ ने जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के सभी बीडीओ/सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि आपस में सभी को बेहतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि विधि व्यवस्था संधारण में कहीं किसी तरह की कोई चूक न हो। समाज के सभी वर्गों से बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। एसडीओ ने कहा कि आने वाला माह त्योहारों का मौसम है। कहीं किसी के द्वारा आपसी सौहार्द का माहौल खराब नहीं हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें। सभी वर्गों के साथ नियमित शांति समिति की बैठक करें। अपने आंतरिक श्रोतों को सक्रिय रखें। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाएं, नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित करें। इधर, एसडीपीओ अशोक कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण में थाना प्रभारियों का सबसे अहम भूमिका है। वह अपने श्रोतों से क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। आवश्यकता अनुरूप अपने वरीय पदाधिकारियों को उससे अवगत कराएं। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की और जरूरी निर्देश दिया। वहीं, उपस्थित सभी थाना प्रभारी को अपने–अपने क्षेत्र में क्राइम मानीटरिंग कर विभिन्न गतिविधियों पर नजर बनाएं रखने को कहा। बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार, डीएसपी संजीव कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी खोपलाल राम, जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज, दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद, नगर प्रशासक झुमरी तिलैया नगर परिषद, सभी बीडीओ/सीओ/थाना प्रभारियों व विभिन्न सामुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse