टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है, वहां की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। दास ने आज कहा कि पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व, संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ताओं और चमत्कारी व करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए हृदय की गहराइयों से बधाई है। उत्तर प्रदेश के जनादेश ने नकारात्मक राजनीति को नकारा है तथा लोकतंत्र, विकास और सुशासन के कार्यों को पुरस्कृत किया है। इन चुनावों में जातिवाद, संप्रदायवाद के खिलाफ विकासवाद और राष्ट्रवाद की विजय हुई है। दास ने कहा कि चार राज्यों की विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने पूरे ने देश को आंदोलित कर दिया है। यह सोचने को मजबूर किया है कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति करती है। इस जीत ने देश भर में हमारी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी है। कोरोना काल से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को हमेशा बचाया है। यह कोई राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि यह उस विचारधारा के प्रति जनादेश है, जिसके मूल में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों राज्यों में मिली सफलता विजय पर्व का शुभारंभ है। इस विजय पर्व के बाद हमारी पार्टी की विजय यात्रा उन राज्यों में भी पहुंचेगी, जहां वर्ष 2023 में चुनाव होने जा रहे हैं तथा 2024 के संसदीय चुनाव में भी बड़ा जनादेश प्राप्त कर मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के सिर पर विजय का सेहरा बंधना तय है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse