टीम एबीएन, महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय रोलाग्राम की ओर से गुरुवार को 155 विद्यार्थियों के बीच 10वीं का एडमिट कार्ड का वितरण किया गया। झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष आनारुद्दीन मियां ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। आप सभी खूब अच्छे से पढ़े एवं अच्छे से परीक्षा दे और हमारे जिला सहित विद्यालय का नाम रौशन करें। मौके पर प्रधान शिक्षक चंदू हेम्ब्रम, खुशवंत कुमार, राजेश कुमार पाल, मुबारक करीम सहित दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse