टीम एबीएन, पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तीसरे दिन आइकोनिक सप्ताह के मद्दे नजर एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पाकुड़ द्वारा महिलाओं के कुपोषण से आजादी के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राज्य निदेशक आरसेटी झारखंड, शशि भूषण मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार, क्षेत्रीय व्यव्साय कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक पाकुड़ के मुख्य प्रबंधक मुक्ति लकड़ा, वरिष्ठ संकाय आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्द्धन ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आइकोनिक साप्ताहिक समारोह के तहत सम्पूर्ण देश में महिलाओं के लिए कुपोषण से आजादी के रूप में मनाया जा रहा है। एक स्वस्थ महिला सम्पूर्ण परिवार को स्वस्थ और खुशहाल रख सकती है। ये तभी संभव है जब महिला स्वयं स्वस्थ व खुशहाल हो। मनोज कुमार ने कहा कि आरसेटी पाकुड़ द्वारा विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाभुक अधिकतर महिलाएं ही होती हैं। उन्हें स्वरोजगार करने में आरसेटी हमेशा मदद करती है। लकड़ा ने कहा कि साइकिल चलाना अपने आप में एक संपूर्ण व्ययाम है, इसे अपनी कार्यशैली में अपनानी चाहिए। मौके पर उपस्थित आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्द्धन ने कहा कि भारत सरकार के निदेर्शानुसार आसेटी पाकुड़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आइकोनिक सप्ताह समारोह के तहत बकरी पालन का प्रशिक्षण की शुरूआत की गई है और 10 मार्च को कुपोषण से आजादी के अनुसार साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण नि शुल्क है। यहाँ प्रशिक्षण के उपरांत महिलाए बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त कर स्वावलंबी बनती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse