टीम एबीएन, कोडरमा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीव्र सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, मीडिया के बड़े हिस्से पर नियंत्रण और अपार धन शक्ति का प्रयोग कर भाजपा ने यूपी चुनाव में अपनी सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद मुफ्त खाद्यान्न के प्रावधान जैसे राहत उपायों का आम जनता पर सीधा प्रभाव पड़ा है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी जनता ने बीजेपी को पुन: सत्ता पर बैठाया है। पंजाब के लोगों ने दो पारंपरिक दलों, कांग्रेस और अकाली दल को खारिज करते हुए एक निर्णायक बदलाव के लिए मतदान किया है और पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। कुल मिलाकर ये परिणाम दक्षिणपंथी राजनीति के निरंतर प्रभुत्व का संकेत देता है। इस परिस्थिति में वामपंथी और लोकतांत्रिक ताकतें नई रणनीतियां विकसित करेंगी और हिंदुत्व-कॉपोर्रेट शासन, उसकी नीतियों और बढ़ते अधिनायकवाद के खिलाफ संघर्ष के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse