टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव ने समाहरणालय भवन परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी पढ़ना अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, चिंतन, शब्दावली के साथ-साथ मौखिक तथा लिखित दोनों तरफ से अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना है तथा लोगों के अंदर पढ़ने लिखने की भावना को बढ़ाने के साथ-साथ समाज को शिक्षित एवं साक्षर बनाना भी है। उन्होंने बताया कि आज रवाना किए गए जागरूकता वाहन जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों मे जाकर ड्रॉप-आऊट/ आऊट आॅफ द स्कूल बच्चें, वैसे बच्चे जो कोविड-19 के दौरान पढ़ाई से वंचित रह गए तथा ऐसे व्यक्ति जो साक्षर नहीं हैं, वैसे सभी बच्चों एवं व्यक्तियों को शिक्षा एवं साक्षरता से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। लोगों को पढ़ने लिखने की धारा से जोड़ने की दिशा में एनजीओ के प्रतिनिधियों को भी जागरूकता वाहन के साथ संलग्न किया गया है। जो गाँव एवं टोलों में जाकर बच्चों एवं लोगों को पढ़ाएंगे तथा नए पद्धतियों के माध्यम से उनमें पढ़ने-लिखने की इच्छा को पुनजार्गृत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का लक्ष्य लोगों के अंदर पढ़ने-लिखने की भावना को बढ़ाने के साथ-साथ समाज को शिक्षित एवं साक्षर बनाना है जागरूरकता रथ की रवानगी के अवसर पर उपायुक्त सुशांत गौरव सहित उप विकास आयुक्त हेमंत सती, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सीता पुष्पा, एडीपीओ पीयुष गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse