एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे। 119 भारतीय व 27 विदेशी पहुंचे हिंडन एयरबेस : रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से आज सुबह वायुसेना का विशेष विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा। इससे 119 भारतीय व 27 विदेशी भारत लाए गए हैं। वायुसेना की यह 17 वीं उड़ान थी। वायुसेना का सैन्य परिवहन विमान C-17 आज सुबह दिल्ली के समीप हिंडन एयरबेस पर उतरा। भारत युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया, पोलैंड के रास्ते अपने नागरिकों व अन्य को निकाल रहा है। रूसी तेल आयात पर रोक का विधेयक पारित : अमेरिकी सदन ने रूसी तेल आयात पर रोक से संबंधित विधेयक पारित किया। बाइडन प्रशासन ने बीते दिनों रूस से तेल व गैस आयात पर पाबंदी का फैसला किया था। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस पर अमेरिका का यह तगड़ा प्रहार है। यूक्रेन को 13.5 अरब डॉलर की मदद : अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने यूक्रेन व सहयोगी देशों को 13.6 अरब डॉलर की मदद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह यूक्रेन को 1.5 खरब डॉलर की बहुपक्षीय वित्तीय मदद का हिस्सा है। कीव के पास से 700 लोग निकले, कारों पर सफेद झंडे लगाए : राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में स्थित 700 लोग कारों पर सफेद झंडे लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकले। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि वोरजेल और इरपिन से करीब 700 लोगों को निकाला गया है। इनमें से कई ने कुछ दिनों से कुछ नहीं खाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse